जौनपुर : डीएम के आदेशों का स्थानीय प्रशासन द्वारा उड़ाई जा रही है धज्जियां
# लाखों की लागत से बने नाले को पाटकर किया जा रहा है सड़क निर्माण
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
प्रदेश की योगी सरकार अवैध निर्माण व अतिक्रमण को लेकर प्रदेश भर में अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर देश भर सुर्खियां बटोर रही है तो वहीं स्थानीय प्रशासन के बेपरवाह ढंग से अवैध अतिक्रमण मुक्त अभियान को पतीला लग रहा है।बता दें कि क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में पक्की सड़क के दोनों तरफ अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर मंगलवार की सुबह भारतीय किसान संघ ने उप जिलाधिकारी माज अख्तर से मिल पत्रक सौंप अतिक्रमण हटवाने व गैर जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को उठाया था।


















