जौनपुर : डॉ आलोक को मिला डिप्टी सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में तैनात पशु चिकित्साधिकारी डॉ आलोक सिंह पालीवाल को राजकीय पशु चिकित्सालय शाहगंज के डिप्टी सीवीओ का प्रभार सौंपा गया। उन्हें यह दायित्व डाक्टर इन्द्रदेव भारती के सेवानिवृत होने पर कार्य संचालन के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा दिया गया।


















