जौनपुर : तीन घरों का ताला तोड़कर आभूषण सहित चार लाख की चोरी

जौनपुर : तीन घरों का ताला तोड़कर आभूषण सहित चार लाख की चोरी

महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  स्थानीय थाना क्षेत्र के गोंदापुर गांव में रविवार की रात चोर तीन घरों का ताला तोड़कर चार लाख रुपये के गहने और अन्य सामान चुरा ले गए। भुक्तभोगियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
गोंदापुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव के परिजन बरामदे में सोए थे। रात करीब दो बजे चोर घर में लगे ताला तोड़कर घर में घुसे और पेटी का ताला तोड़कर तीन अंगूठियां, तीन तोला की सोने की दो सिकड़ी, दो झाला, मांगटीका, पायल आदि तीन लाख रुपये के जेवर और कपड़े उठा ले गए। सुरेंद्र बिंद के घर से कपड़ा व बर्तन, गंगा प्रसाद मिश्र के घर के पीछे से चोर छत के सहारे आंगन में उतरकर मंगलसूत्र, नकदी, कपड़ा सहित हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। सोमवार को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का पता नहीं चल पाया।
Previous articleआजमगढ़ : छात्र को डांटना शिक्षक को पड़ा भारी, छात्र व परिजनों ने शिक्षक पर किया हमला
Next articleजौनपुर : प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?