जौनपुर : दवा लेने गये जिला पंचायत सदस्य की जिला अस्पताल से बाइक चोरी
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
भांजे के इलाज के लिए बाइक से जिला अस्पताल गए थे। केराकत क्षेत्र के मौजूदा जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि डॉ श्रीप्रकाश सरोज की बाइक परिसर से चोरी हो गई। भुक्तभोगी ने कोतवाली थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के पचवर गांव निवासी श्रीप्रकाश सरोज उर्फ पप्पू बुधवार को अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से भांजे संजीव कुमार को लेकर जिला अस्पताल इलाज के लिए गए थे। बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर लॉक किया था। वापस लौटने पर बाइक मौके से नदारद थी। उन्होंने वहीं के ई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पप्पू ने बताया कि उनकी बाइक दो साल पुरानी थी।
















