बच्चों को स्मार्टफोन देना ठीक नहीं, अभिभावक रहें सतर्क: मुख्यमंत्री

बच्चों को स्मार्टफोन देना ठीक नहीं, अभिभावक रहें सतर्क: मुख्यमंत्री

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
                 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटे बच्चों के हाथों में स्मार्टफोन देने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है।उन्होंने कहा कि कम उम्र में स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग बच्चों के शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कई बच्चे प्रतिदिन पांच से छह घंटे तक स्मार्टफोन पर समय बिता रहे हैं।
इससे उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित हो रही है, एकाग्रता और सोचने समझने की क्षमता कमजोर पड़ रही है तथा वे मानसिक तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उपलब्ध आपत्तिजनक एवं नकारात्मक सामग्री का प्रभाव युवाओं पर गंभीर रुप से पड़ रहा है।कई बार ऐसे दुष्प्रभाव युवाओं को आत्मघाती कदम उठाने तक के लिए प्रेरित कर देते हैं, जो समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।
ऐसी घटनाओं के बाद परिवारों को गहरा दुख झेलना पड़ता है,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में लोग अपनी व्यस्तताओं में इतने उलझ गए हैं कि बच्चों के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पा रहे हैं।उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के साथ नियमित संवाद करें,उनकी दिनचर्या और ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें तथा डिजिटल उपकरणों के संतुलित और जिम्मेदार उपयोग की आदत विकसित करें।
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यदि जीवन में समस्याओं के बजाय समाधान खोजने की सोच विकसित की जाए,तो हर चुनौती का सकारात्मक तरीके से सामना किया जा सकता है।उन्होंने परिवारों से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जागरुक और जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Previous articleअधिवक्ताओं को जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, सीएम योगी ने किया ऐलान
Next articleभदोही या संत रविदास नगर? नाम को लेकर फिर गरमाई सियासत, जानिए जिले का पूरा इतिहास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?