सिंधोरा हादसा: मृतक परिवार को 5 लाख मुआवजे व स्पीड ब्रेकर का आश्वासन, एसडीएम ने किया निरीक्षण

सिंधोरा हादसा: मृतक परिवार को 5 लाख मुआवजे व स्पीड ब्रेकर का आश्वासन,एसडीएम ने किया निरीक्षण

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
               सिंधोरा चौराहे पर ट्रक की चपेट में आकर एमटेक छात्र एवं इंजीनियर मो.एजाज की दर्दनाक मौत के बाद गुरुवार को उप जिलाधिकारी कुंदनराज कपूर मौके पर पहुंचे।उन्होंने मृतक के परिजनों,ग्रामीणों और व्यापारियों से बातचीत कर दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने तथा चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि बुधवार रात सिंधोरा निवासी मो.एजाज की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम करने की तैयारी की थी,लेकिन थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने एसडीएम से वार्ता कराकर अगले दिन मौके पर आकर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया,जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।गुरुवार दोपहर एसडीएम कुंदनराज कपूर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही सिंधोरा चौराहे पर स्पीड ब्रेकर निर्माण और सड़क की दोनों ओर की पटरी को समतल कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान ग्राम प्रधान सुरजीत मौर्य,समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, नंदाराम शास्त्री,व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय मोदनवाल,सुभाष जायसवाल,गफ्फार,जकरिया अंसारी, तस्लीम,असलम,धर्मेंद्र जायसवाल,करीम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्यापारी मौजूद रहे।
Previous articleभदोही या संत रविदास नगर? नाम को लेकर फिर गरमाई सियासत, जानिए जिले का पूरा इतिहास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?