जौनपुर : दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन ही सच्ची देशभक्ति- ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह

जौनपुर : दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन ही सच्ची देशभक्ति- ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह

# बालिका विद्यालय में लगा 300 लीटर क्षमता का आरओ वाटर प्लांट

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               ह कस्बे के पुराना चौक स्थित बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 300 लीटर क्षमता के आरओ मिनरल वाटर प्लांट का उद्घाटन किया गया। सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा लगवाए गए इस प्लांट का उद्घाटन सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह ने किया। संस्था द्वारा जेसीज चौक स्थित जेसी बूथ पर ध्वजारोहण भी किया गया।
अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के समग्र विकास लक्ष्यों के तहत छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संस्था ने बालिका इंटर कॉलेज में शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह प्लांट लगवाया। इसमें समाजसेवी और जेसी सदस्य वीरेंद्र सिंह बंटी का विशेष सहयोग मिला। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह ने कहा कि बालिकाओं का बेहतर स्वास्थ्य आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ करेगा और इस दिशा में संस्था का प्रयास सराहनीय है वहीं कहा कि दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन ही देशभक्ति है। प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद गुप्ता और प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मुन्ना ने संस्था का आभार जताया। कार्यक्रम संयोजक राम अवतार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इससे पहले जेसीज बूथ पर संस्था के सदस्यों ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि डॉ डीसी तिवारी ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस अमृत महोत्सव का साक्षी बनना हम सभी के लिए गर्व की बात है। संस्था ने इस मौके पर 75 बच्चों को स्टेशनरी का सामानज और उपहार भी वितरित किया।

इस दौरान पूर्व मंडलाध्यक्ष रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज पांडेय, संजय गुप्ता, दीपक जायसवाल, रविंद्र दुबे, कार्यक्रम संयोजक धीरज जायसवाल, विकास अग्रहरि, संदीप जायसवाल, कार्तिक अग्रहरि, वीरेंद्र जायसवाल, आलोक गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, निर्भय जायसवाल, अमन अग्रहरि, अश्विनी यादव आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण
Next articleजौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हुआ 100 फीट के ध्वज का लोकार्पण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?