जौनपुर : दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन ही सच्ची देशभक्ति- ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह
# बालिका विद्यालय में लगा 300 लीटर क्षमता का आरओ वाटर प्लांट
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
ह कस्बे के पुराना चौक स्थित बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 300 लीटर क्षमता के आरओ मिनरल वाटर प्लांट का उद्घाटन किया गया। सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा लगवाए गए इस प्लांट का उद्घाटन सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह ने किया। संस्था द्वारा जेसीज चौक स्थित जेसी बूथ पर ध्वजारोहण भी किया गया।
अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के समग्र विकास लक्ष्यों के तहत छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संस्था ने बालिका इंटर कॉलेज में शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह प्लांट लगवाया। इसमें समाजसेवी और जेसी सदस्य वीरेंद्र सिंह बंटी का विशेष सहयोग मिला। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह ने कहा कि बालिकाओं का बेहतर स्वास्थ्य आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ करेगा और इस दिशा में संस्था का प्रयास सराहनीय है वहीं कहा कि दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन ही देशभक्ति है। प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद गुप्ता और प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मुन्ना ने संस्था का आभार जताया। कार्यक्रम संयोजक राम अवतार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इससे पहले जेसीज बूथ पर संस्था के सदस्यों ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि डॉ डीसी तिवारी ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस अमृत महोत्सव का साक्षी बनना हम सभी के लिए गर्व की बात है। संस्था ने इस मौके पर 75 बच्चों को स्टेशनरी का सामानज और उपहार भी वितरित किया।



















