जौनपुर : पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 75वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा पुलिस लाइन जनपद जौनपुर स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के स्वर्णिम पल को याद किया गया। उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। सभी को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया। सराहनीय कार्य करनें वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।