जौनपुर : दुर्घटना दावत दे रहा है रास्ते में लटकता बिजली का तार
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर के कटरा दर्जियान गली के रास्ते में विद्युत तार काफी नीचे लटकने से आने जाने वाले राहगीरों के लिए कभी भी मौत का सबब बन सकती है।यह मार्ग प्रतापगढ़, सुजानगंज तथा मुख्य कस्बे का संपर्क मार्ग है जिससे लोगों की आवाजाही हमेशा लगी रहती है। लोगो के आवाजाही के अलावा कई कालोनी, दुकानें व विद्यालय भी है। छोटे-छोटे बच्चों का विद्यालय उसी रास्ते से आना जाना रहता है।


















