संदीप सिंह हत्याकांड में एसटीएफ को बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी गिरफ्तार

संदीप सिंह हत्याकांड में एसटीएफ को बड़ी सफलता,एक लाख का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
            चर्चित प्रॉपर्टी डीलर एवं जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित टेकारी गांव निवासी संदीप सिंह हत्याकांड में उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है।एसटीएफ ने मामले में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी गंगाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, आरोपी को देर रात आलमबाग बस स्टेशन के पास से दबोचा गया।संदीप सिंह की 27 मई 2026 को लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस संबंध में पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, इस चर्चित हत्याकांड में पहले ही मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार गंगाराम यादव अंबेडकरनगर जनपद का निवासी है और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार करते हुए बताया कि उसने शूटरों की व्यवस्था कराने में सहयोग किया था।
उसके अनुसार,यह काम उसने दिनेश कुमार यादव तथा उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन के कहने पर किया था।गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए पीजीआई पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं और इसमें शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।गौरतलब है कि जौनपुर निवासी संदीप सिंह की हत्या के बाद यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया था।अब एक लाख के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी को जांच एजेंसियों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
Previous articleसिंगरेनी कोलियरीज से 1600 करोड़ रुपये का कोयला गायब होने के आरोप, केंद्रीय मंत्री ने मांगी जांच
Next articleपूर्व सिपाही के घर लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज न होने से नाराजगी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?