सिंगरेनी कोलियरीज से 1600 करोड़ रुपये का कोयला गायब होने के आरोप, केंद्रीय मंत्री ने मांगी जांच

सिंगरेनी कोलियरीज से 1600 करोड़ रुपये का कोयला गायब होने के आरोप,केंद्रीय मंत्री ने मांगी जांच

नई दिल्ली/हैदराबाद। 
तहलका 24×7 
           केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना सरकार से सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) में कथित रुप से करीब 40 लाख टन कोयला गायब होने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।मीडिया रिपोर्टों में इस कोयले की अनुमानित कीमत लगभग 1600 करोड़ रुपये बताई गई है।केंद्रीय मंत्री ने तेलंगाना सरकार को भेजे पत्र में कहा कि इस संबंध में सामने आ रही खबरें अत्यंत गंभीर हैं,यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो इसका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की महत्वपूर्ण कोयला कंपनी से जुड़े ऐसे आरोपों की पारदर्शी जांच होना आवश्यक है,ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।रेड्डी ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि सिंगरेनी कोलियरीज पहले से ही वित्तीय चुनौतियों और बकाया भुगतान की समस्याओं का सामना कर रही है।ऐसे में बड़ी मात्रा में कोयला गायब होने की खबरें न केवल कंपनी के प्रबंधन बल्कि उसकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती हैं।
केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार से मामले की तत्काल जांच कराकर तथ्य सार्वजनिक करने तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मीडिया रिपोर्टों में लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं। उधर,मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।हालांकि,आरोपों पर अभी तक संबंधित अधिकारियों या कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
Previous articleभर्ती परीक्षा में शिक्षक और एसडीएम के बीच विवाद, वीडियो वायरल होने से बढ़ी चर्चा
Next articleसंदीप सिंह हत्याकांड में एसटीएफ को बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?