जौनपुर : देश को तोड़ने का काम कर रही है भाजपा- सिराज मेंहदी 

जौनपुर : देश को तोड़ने का काम कर रही है भाजपा- सिराज मेंहदी 

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                    भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है। ऐसे में राहुल गांधी भारत जोड़ने में लगे हैं तो अच्छा ही कर रहे हैं। उक्त बातें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज मेंहदी ने कही वे बुधवार को शाहगंज डाक बंगले पर पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ एक ताकत बनकर तमाम क्षेत्रीय नेता एक मंच पर आ रहे हैं और उसका नेतृत्व शरद पवार कर रहे हैं। सिराज मेहंदी अपनी प्रेस वार्ता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के खिलाफ खासे हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी ऊलजलूल नीतियों के चलते जनता की नाक में दम कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को इस संकट से निजात दिलाने के लिए जुटा हुआ है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ करते हुए सिराज मेहंदी ने कहा कि उनका मकसद नेक है इसीलिए जहां वो जा रहे हैं, लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं।
हिजाब के मुद्दे पर उन्होंने घूंघट का उदाहरण देते हुए कहा कि हिजाब एक परदा है और ऐसा परदा अलग अलग धर्मों और संस्कृतियों में भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे मुद्दा बनाकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने अकलियत की तरक्की के रास्तों पर कहा कि सिर्फ अच्छी शिक्षा से ही सूरत बदल सकती है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जल्द ही एक सेमिनार का आयोजन होने वाला है जिसमें देश के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना आजाद की शिक्षा नीतियों की खूबियों और भाजपा की शिक्षा नीति की दिक्कतों पर चर्चा की जाएगी। निकाय चुनाव में एनसीपी की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन था। बातचीत में अगर गुंजाइश बनती है तो मिलने वाली सीटों पर एनसीपी दमदारी से चुनाव लड़ेगी।
Previous articleकाव्य के कसौटी पर मम्मट के विचार ने किया काव्य शास्त्रियों को मंथन के लिए बाध्य- डॉ. अमित तिवारी
Next articleजौनपुर : आखिर पुलिस थाने के अंदर तक कैसे मजबूत हो रही चोरों की जड़ें
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?