जौनपुर : दो दिवसीय खेलकूद वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ
# राजकीय महिला महाविद्यालय में खेलकूद वार्षिकोत्सव आयोजित
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पहले दिन छात्रा रिंका यादव ने गोला फेंक और 200 मीटर दौड़ का खिताब जीतकर धूम मचा दी। 100 मीटर दौड़ में शिवांगी जायसवाल अव्वल रही।

महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ नूर तलअत ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक के साथ मानसिक तथा बौद्धिक विकास भी होता है और हमारे अंदर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि हार जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना होता है।


















