जौनपुर : दो दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

जौनपुर : दो दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7 
             स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय योग शिविर का समापन मंगलवार को हुआ।समापन के दिन बाल योगी करण गुरु ने विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षण के साथ साथ उन्हें योग से जुड़ी बारीकियों को समझाया तथा उन्हें कलम बंद भी कराया।
समापन दिवस के दिन बालयोगी ने योग विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, तितली आसन, चक्र आसन, अश्व संचालन आसान आदि के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि योग द्वारा हम अपने शरीर को चुस्त दुरूस्त रख सकते हैं। उन्होंने योग के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया ताकि लोग इसका लाभ उठा कर स्वस्थ और निरोग रहे। योग परीक्षण शिविर के दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय मोहद्दीनपुर प्रभारी प्रधानाध्यापिका तथा एसपीसी की नोडल अधिकारी मनीषा यादव एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
Previous articleआजमगढ़ : दबंगों ने बाइक सवार दो युवकों को पीटकर किया जिंदा जलाने का प्रयास 
Next articleजौनपुर : सफाई न होने से माइनर कटी, बीस बीघा फसल जलमग्न 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?