जौनपुर : सफाई न होने से माइनर कटी, बीस बीघा फसल जलमग्न 

जौनपुर : सफाई न होने से माइनर कटी, बीस बीघा फसल जलमग्न 

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             सिर मुड़ाते ओले पड़े की कहावत लवायन गांव में पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। शारदा सहायक खंड 36 से निकले माइनर की बगैर सफाई कराए ही पानी छोड़ दिए जाने से माइनर कट गयी। हाल ही में बोई गई किसानों की अंकुरित हो रही गेहूं की लगभग बीस बीघा फसल जलमग्न हो गयी। किसानों ने जुटकर कटे माइनर को फावड़े के बल पर तो बांध दिया है। आगे माइनर की सफाई तुरन्त नहीं हुई तो फिर से आफ़त का पानी खेते में गिर सकता है। जिसको लेकर किसान परेशान है।
उक्त नहर से निकला रानीमऊ माइनर दो किमी आगे गूजरताल में जाकर मिल गया है। किसानों का आरोप है कि माइनर में उगे घास फूस की सफाई महीने पूर्व शुरू करायी गयी थी। लेकिन आगे लगभग 7 सौ मीटर की सफाई नहीं की गई। जिसकी वजह से पानी छोड़े जाने के बाद आगे तक नहीं बढ़ पा रहा है। पानी अधिक बोझने के कारण माइनर कट गयी। गांव के कमलेश वर्मा, नाटे कश्यप, पप्पू उपाध्याय, राजित राम, आशुतोष, मूलचंद, बच्चूलाल यादव, अरुण उपाध्याय, डब्बू, शिवम आदि की फसलें डूब गई। किसानों का कहना है कि अब पानी सूखने में माह भर लग जायेगा। तब तक रवी की बुआई की सीजन समाप्त हो जायेगा।
Previous articleजौनपुर : दो दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन
Next articleसुर संगम परिवार ने असहायों को वितरित किया कम्बल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?