जौनपुर : नपं बोर्ड की बैठक में छाया रहा जल निकासी का मुद्दा
# करतल ध्वनि से आठ करोड़ का बजट हुआ पास
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें जल निकासी का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान वर्तमान सत्र के लिए आठ करोड़ का बजट पास हुआ।बोर्ड की बैठक में सबसे पहले पिछली कार्यवाही की पुष्टि हुई। इसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हुआ।नामित सभासद जगदंबा प्रसाद पाण्डेय ने जेबी मार्ट से बारा मोहल्ला तक बंद पड़े सीवर पाइप का काम और स्टेशन गली में जल निकासी बंद हो जाने से सड़क पर बह रहे गंदे पानी का मुद्दा उठाया।


















