उक्त गाँव के नया पुरवा निवासी ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह शारदा सहायक नहर के रजवाहे में एक शव पानी मे बहते देखा। शव बहने की सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान रियासत अली ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। शव देखने से 70 वर्ष से अधिक वृद्ध का लग रहा था। उसके शरीर पर कही चोट या घाव के निशान नही था। वह धोती पहने हुए था। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 