जौनपुर : निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया संगठनात्मक बैठक

जौनपुर : निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया संगठनात्मक बैठक

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर जौनपुर में सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक की। कार्यक्रम का सुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की।
इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का हरिहरपुर बदलापुर में जौनपुर में उनके प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष के अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया उसके उपरांत उनका काफिला जौनपुर के लिये निकला फिर कुल्हनामऊ में उनका भव्य स्वागत हुआ। उसके उपरांत जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुँचा जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि इस बार के निकाय चुनाव में पहली बार पार्टी प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में उम्मीदवार उतारेगी।
मेयर व चेयरमैन की हर सीट पर कमल का फूल चुनाव चिह्न होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कई दशक की मेहनत के बाद पार्टी का यह स्वर्णिम काल आया है। पांच-छह पीढ़ियों ने पार्टी को यहां तक लाने में प्रयास किया है। पहले लोग कहते थे कि भाजपा तो कुछ लोगों की पार्टी है, फिर वह क्षेत्र की पार्टी बताने लगे। अब वे लोग कहते हैं कि यह मुस्लिम विरोध पार्टी है, लेकिन भाजपा सबकी पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मुख्यमंत्री योगी तक का मकसद केवल सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि परमाणु शक्ति की ताकत, कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति व अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण दशकों से पार्टी के एजेंडे में शामिल था और मौका मिलते ही इसे पूरा किया है। अटल विहारी बाजपेयी ने परमाणु शक्ति की ताकत दी और मोदी ने धारा 370 खत्म की। अब राम मंदिर का निर्माण भी चल रहा है। आगे भी पार्टी ने जो कहा है, उस संकल्प को पूरा किया जाएगा। समान आचार संहिता पर भी काम चल रहा है। बिजली, पानी व सड़क से विकास किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में हारी हुईं 14 सीटों पर पार्टी विशेष तैयारी कर रही है। 2024 के चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर भी जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि सपा में परिवार के अलावा कुछ नहीं है। हर पद पर बेटा, बहू, अन्य परिजन मिल जाएंगे। जबकि भाजपा में एक आम कार्यकर्ता को भी उच्च पद पर बैठने को अवसर मिलता है।उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग बीजेपी को हराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पिछले चार चुनावों में जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय हैं। जनता से जुड़े सामाजिक कार्य करते हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी का कोई नेता ऐसे सामाजिक कार्यक्रम नहीं करता। हम समाज के बीच में शक्रिय है। निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत के बल पर चुनाव लड़ेगी।समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव की दृष्टि से जिस आधार पर हमें सफलता मिलेगी उस पर हम आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, विधायक रमेश सिंह, जिला प्रभारी मछलीशहर केके सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, बांकेलाल सोनकर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सुशील उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, सूबेदार सिंह, श्याम बाबू यादव, जिला महामंत्री गण अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, मनोज दुबे, अजय सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मेहीलाल गौतम, जिला उपाध्यक्ष गण सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह, संदीप सरोज, जिला मंत्री राजू दादा अभय राय, विजय लक्ष्मी साहू, राज पटेल जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, सतीश सिंह, धनन्जय सिंह, पाणिनि सिंह, अनिल गुप्ता, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, सिद्दार्थ राय, जितेंद्र सिंह, बेचन सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, दिव्यांशु सिंह, अजय सरोज, मण्डल अध्यक्ष गण एवं मण्डल प्रभारी गण उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : डेंगू संक्रमण की चपेट में आने से एक की मौत
Next articleजौनपुर : इग्नू में किया गया नवप्रवेशित छात्रों का परिचय एंव स्वागत समारोह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?