जौनपुर : न्यायालय परिसर एंव जिला कारागार में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जनपद न्यायालय परिसर तथा जिला कारागार, जौनपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा निर्गत प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन एवं संरक्षण में सेशन्स हाऊस व जनपद न्यायालय परिसर, जौनपुर में योग दिवस मनाया गया।



















