जौनपुर : पंच कुंडीय महायज्ञ का हुआ भव्य आयोजन
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के तरियारी गांव में रविवार को एक दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन हुआ इस दौरान विविध संस्कार सम्पन्न कराए गए। कार्यक्रम का आयोजन शांति कुंज हरिद्वार, जिला गायत्री परिवार के जिला संयोजक डॉ हर गोविन्द यादव के दिशा-निर्देशन में पूरे विधि विधान के साथ ग्रामे गायत्री महायज्ञ के अन्तर्गत किया गया।

















