जौनपुर : नामांकन को लेकर किया रूट डायवर्जन

जौनपुर : नामांकन को लेकर किया रूट डायवर्जन

# परेशानियों से बचने के लिए जानिए कहाँ-कहाँ है रूट डायवर्ट

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष -2022 के अन्तर्गत जनपद जौनपुर में नामांकन प्रक्रिया का कार्यक्रम प्रस्तावित है। नामांकन प्रक्रिया 17 फरवरी गुरुवार तक होना है। जिसे सुचारू रूप से सम्पादित कराए जाने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। विभिन्न स्थानों से रूट डायवर्जन व पार्किंग प्वाईंट बनाया गया है।जो 14 फरवरी 2022 से 17 फरवरी 2022 को प्रातः 10:00 बजे से 16:00 बजे तक रहेगा।

# पार्किंग प्वाईंट

1- BRP इण्टर कालेज का मैदान पार्किंग

 

# रुट डाइवर्जन प्वाईंट शहर के अन्दर

1- लाईन बाजार तिराहा हनुमान मंदिर से अंदर चार पहिया व बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
2- शेखपुर तिराहा से चार पहिया व बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
3- आबकारी आफिस से चार पहिया व बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
4- इंडियन बैंक नियर मेन ब्रांच स्टेट बैंक जौनपुर से चार पहिया व बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

# रुट डाइवर्जन प्वाईंट शहर के बाहर से

1- सुल्तानपुर रोड से शहर के तरफ आने वाले बड़े वाहन को बड़े वाहनों बस ट्रक डंपर इत्यादि को बक्सा हाईवे पर शाम ४बजे तक रोक देना है। छोटे वाहन मुरादगंज से सीहीपुर क्रॉसिंग की तरफ डाईवर्ट किया जायेगा जो पकड़ी के पास जाकर बनारस वाली हाईवे में चढ़ जाएगा वहाँ से वाराणसी के तरफ जायेंगे।
2- प्रयागराज रोड से शहर के तरफ आने वाले बड़े वाहन को मछलीशहर से मडियाहूं चौकी जमालापुर होते हुए बाबतपुर वाराणसी के तरफ जायेंगे तथा छोटे वाहन को पकड़ी तिराहे सेआगे अंडरपास से हाईवे की ओर डाईवर्ट किया जायेगा।
3- वाराणसी रोड से शहर के तरफ आने वाले बड़े वाहन को जलालपुर से थानागद्दी के रास्ते केराकत व आजमगढ़ निकलेंगे। छोटे चार पहिया वाहन सिरकोनी से हाईवे से डाइवर्ट किया जाएगा। सिरकोनी के बाद मातापुर की ओर मोटरसाइकिल के अतिरिक्त कोई भी वाहन प्रवेश वर्जित होगा।
4- आजमगढ़ रोड से शहर के तरफ आने वाले बड़े वाहन को जो मिर्जापुर, सोनभद्र के तरफ जाते है को प्रसाद तिराहे से केराकत, थानागद्दी, जलालपुर चौराहे से बाबतपुर से बड़ागांव से कपसेटी से कछवां चौराहा के रास्ते औराई की तरफ जायेंगे तथा जिनको प्रयागराज जाना है प्रसाद तिराहे से केराकत, थानागद्दी, जलालपुर चौराहे से मड़ियाहूं से मछलीशहर होते हुए जायेंगे।
5- शाहगंज रोड से शहर के तरफ आने वाले बड़े वाहन को पंचहटिया तिराहे से प्रसाद तिराहा केराकत होते हुए वाराणसी की तरफ जायेंगे या खेतासराय तिराहे से खुटहन, बदलापुर चौराहा, सुजानगंज, मछलीशहर होते हुए मडियाहूं के रास्ते भदोही की तरफ जायेंगें।
Previous articleजौनपुर : पंच कुंडीय महायज्ञ का हुआ भव्य आयोजन
Next articleजौनपुर : ओम चौरसिया बने तहसील अध्यक्ष, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू बनाए गए महामंत्री
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?