जौनपुर : पंच कुंडीय महायज्ञ का हुआ भव्य आयोजन

जौनपुर : पंच कुंडीय महायज्ञ का हुआ भव्य आयोजन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के तरियारी गांव में रविवार को एक दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन हुआ इस दौरान विविध संस्कार सम्पन्न कराए गए। कार्यक्रम का आयोजन शांति कुंज हरिद्वार, जिला गायत्री परिवार के जिला संयोजक डॉ हर गोविन्द यादव के दिशा-निर्देशन में पूरे विधि विधान के साथ ग्रामे गायत्री महायज्ञ के अन्तर्गत किया गया।

गांव के डीह स्थान पर कलश स्थापित कर यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। व्यास मंच से गायत्री परिवार के प्रतिनिधि रामभजन और हरिशंकर ने वैदिक कर्मकांड, संस्कार और सुमधुर युग गायन कर श्रद्धालुओं में भक्ति भावना का संचार किया। वक्ताओं ने कहा कि अपनी संस्कृति को पुनर्जीवित करते हुए महायज्ञ के माध्यम से समाज में एकता, समता, पारस्परिक प्रेम भाव जगाते हुए राष्ट्र के प्रति जन जागरण का कार्य गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य यजमान रामानन्द चौबे, ओम प्रकाश गुप्ता, अशोक यादव एंव सन्तोष कुमार चौबे समेत अन्य ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे।
Previous articleमहिलाएं आर्थिक सम्पन्न होंगी तो समाज भी होगा सम्पन्न- पद्मश्री फूलबासन
Next articleजौनपुर : नामांकन को लेकर किया रूट डायवर्जन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?