जौनपुर : पखवाड़े भर बाद भी नहीं लगा लापता युवक का सुराग
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत अरंद गांव से एक व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम संस्कार में वाराणसी गये डंडसौली निवासी युवक का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। जिससे परिजनों में युवक के गायब होने को लेकर तरह तरह की आशंकाएं जन्म लेने लगी है। युवक को लेकर परिजन परेशान हैं।

क्षेत्र के डंडसौली गांव निवासी जंगबहादुर राजभर उर्फ बुद्धू 27 सितम्बर को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट एक अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने गया था। रात्रि हो जाने पर वह वाराणसी में लोगों से कहीं बिछुड़ गया। उसे घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गये। काफी खोजबीन करने पर जब जंगबहादुर का कहीं पता नहीं चला तो उसके भाई अरविंद राजभर ने वाराणसी कमिश्नरेट के चौक थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी गुमशुदा युवक का कहीं पता नहीं चल पाया है।
















