जौनपुर : पांच दिनों से घर नहीं लौटे किशोर के परिजन परेशान

जौनपुर : पांच दिनों से घर नहीं लौटे किशोर के परिजन परेशान

# पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन में जुटी, कहीं दिखने पर करें सूचित 

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
             कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिल्लत नगर निवासी आजम शेख का 15 वर्षीय पुत्र अल्तमश गत 17 नवम्बर की सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित वी मार्ट के आसपास टहल रहा था कि कहीं लापता हो गया और आज तक घर नहीं आया। हलकान परिजन ने अपने स्तर से एक दिन खोजबीन करने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचित किया। कोतवाली पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन में जुटी हुई है।
पीड़ित आजम शेख ने बताया कि उनके पुत्र का कद चार फुट नौ इंच है। उसने हाफ पैन्ट, फुल शर्ट एंव स्वेटर पहन रखा है। आगे बताया कि उनके पुत्र को दौरा (मिर्गी) आता है जिस कारण मन में एक अनहोनी की आशंका बनी हुई है। कहीं दिखने पर आप कोतवाली पुलिस या मोबाइल संख्या 8693838571 पर सूचित कर सकते हैं
Previous articleकानपुर : घर्म छिपाकर फेसबुक पर लड़के ने की दोस्ती, बिहार से कानपुर पहुंची लड़की और फिर… 
Next articleजौनपुर : घटिया सामग्री के उपयोग पर ग्रामीणो ने रूकवाया निर्माण कार्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?