29.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

कानपुर : घर्म छिपाकर फेसबुक पर लड़के ने की दोस्ती, बिहार से कानपुर पहुंची लड़की और फिर… 

कानपुर : घर्म छिपाकर फेसबुक पर लड़के ने की दोस्ती, बिहार से कानपुर पहुंची लड़की और फिर…

कानपुर।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
               कानपुर के एक शख्स ने फेसबुक पर नाम बदलकर बिहार की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। साथ रहने और नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उसे मिलने बुलाया। इस दौरान उसने एक होटल में लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसका उसने विरोध और जमकर हंगामा किया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसको गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई।
गौरतलब है कि शनिवार रात बिहार के मोतिहारी की रहने वाली एक लड़की (20 साल) कानपुर पहुंची थी। उसे यहां रहने वाले एक शख्स ने मिलने के लिए बुलाया था। जिसका असली नाम शहंशाह आलम (45 साल) है, जबकि उसने फेसबुक पर सचिन नाम से आईडी बना रखी थी। इसी के जरिए उसने लड़की से संपर्क किया था वो बिधनू थाने के कठारा गांव का रहने वाला है।

# फर्जी आईडी से बुक करा रखा था रूम

आरोप है कि फर्जी आईडी से रोमांटिक बातें करके उसने लड़की को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद कहा कि कानपुर आ जाओ, हम साथ रहेंगे, यहीं नौकरी लगवा देंगे।इस पर लड़की कानपुर आ गई। ट्रेन से उतरते ही शहंशाह लड़की को होटल में लेकर पहुंचा। यहां उसने फर्जी आईडी से ही कमरा बुक करा रखा था। लड़की का कहना है कि इस दौरान वो अपने चेहरे पर पूरे समय मास्क लगाए रहा लेकिन कमरे में घुसते ही उसने मास्क हटाया।
इसके बाद गलत काम करने की कोशिश की इसका विरोध के साथ ही उसकी असलियत पता चलने पर लड़की ने होटल के रिसेप्शन पर जाकर हंगामा किया। उसने तुरंत 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर कलेक्टरगंज थाने गई। इसी दौरान सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। उधर, पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर लड़की के परिजन भी पहुंच गए। यहां लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36803482
Total Visitors
743
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This