जौनपुर : “पाई द चेंजमेकर अवार्ड-2022” से सम्मानित हुए बृजेश पाठक
# बंसराज मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं बृजेश पाठक
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया (पीएएआई) ने “पाई द चेंजमेकर अवार्ड-2022” से बृजेश कुमार पाठक को सम्मानित किया। श्री पाठक बंसराज मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। जो ऑल इंडिया प्रिंसपल एसोसिएशन में जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

सम्मान समारोह लखनऊ स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फोर्मेशनस टैक्नोलॉजी कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन सिंह एवं यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर भानु प्रताप सिंह आदि द्वारा दीप प्रजवल्लित कर शुभारम्भ किया। समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों के प्रिंसिपल ने भाग लिया। आयोजन के लिए महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि 12 राज्यों से नामांकन दाखिल किए गए। जिनमें से 101 प्रतिनिधियों को जूरी सदस्यों द्वारा सम्मानित करने के लिए चुना।

















