जौनपुर : स्मृति शेष कवयित्री गीता श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी काव्याजलि
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी रविवार की सांय जज कॉलोनी में वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश के आवास पर सम्पन्न हुई। मासिक काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता जौनपुर के प्रख्यात शायर प्रेम जौनपुरी व मुख्य अतिथि अब्बास अहसास व विशिष्ट अतिथि अहमद निसार रहे। जिसमें कवयित्री गीता श्रीवास्तव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।प्रो आरएन सिंह ने गीता श्रीवास्तव जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनकी पंक्तियों “जिनकों कंधों पर हमने उछाले कभी, वे भी कंधा मेरा आजमाने लगे।”


















