जौनपुर : पुलवामा हमले में शहीद हुए बलिदानियों का समाज पर है ऋण- उर्वशी सिंह
# पुलवामा हमले की बरसी पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर के सिटी स्टेशन स्थित संत गुरुपद सम्भव राम एकेडमी विद्यालय में 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर में तीन साल पहले हुए पुलवामा हमले की बरसी पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के तरफ से श्रद्धांजली और वृक्षारोपण का कार्य किया गया।विद्यालय में ट्रस्ट की तरफ से शहीदों के याद मे वृक्षारोपण किया गया और कैडल जलाकर मौन रखकर स्कूल के छात्र और शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दिया।

उर्वशी सिंह ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि आप सबका बलिदान समाज पर ऋण है। मां भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन… आप सभी का त्याग आतंकवाद के विरुद्ध हम सभी को एकजुट करता है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य पंकज सिंह ने कहा कि उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। वहीं मीरा अग्रहरी ने कहा कि पुलवामा में आज के दिन अपनी जान गंवाने वाले हमारे सभी वीर जवानों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित है। हम उनके और उनके परिवारों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे। इसके साथ ही उर्वशी सिंह ने राज्य में होने वाले मतदान के लिए भय मुक्त और दंगा मुक्त राज्य के लिए मतदान करने की अपील की।



















