जौनपुर : पुलवामा हमले में शहीद हुए बलिदानियों का समाज पर है ऋण- उर्वशी सिंह

जौनपुर : पुलवामा हमले में शहीद हुए बलिदानियों का समाज पर है ऋण- उर्वशी सिंह

# पुलवामा हमले की बरसी पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                नगर के सिटी स्टेशन स्थित संत गुरुपद सम्भव राम एकेडमी विद्यालय में 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर में तीन साल पहले हुए पुलवामा हमले की बरसी पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के तरफ से श्रद्धांजली और वृक्षारोपण का कार्य किया गया।विद्यालय में ट्रस्ट की तरफ से शहीदों के याद मे वृक्षारोपण किया गया और कैडल जलाकर मौन रखकर स्कूल के छात्र और शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दिया।

उर्वशी सिंह ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि आप सबका बलिदान समाज पर ऋण है। मां भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन… आप सभी का त्याग आतंकवाद के विरुद्ध हम सभी को एकजुट करता है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य पंकज सिंह ने कहा कि उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। वहीं मीरा अग्रहरी ने कहा कि पुलवामा में आज के दिन अपनी जान गंवाने वाले हमारे सभी वीर जवानों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित है। हम उनके और उनके परिवारों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे। इसके साथ ही उर्वशी सिंह ने राज्य में होने वाले मतदान के लिए भय मुक्त और दंगा मुक्त राज्य के लिए मतदान करने की अपील की।

गौरतलब है कि आज के ही दिन 2019 में आतंकियों ने पुलवामा में सैनिकों की बस पर आतंकी हमला किया था।इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने राज्य के पुलवामा जिले में विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ के जवानों की एक बस को टक्कर मार दी थी और बस से जा रहे सीआरपीएफ जवान इस हमले में शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा गुस्सा देखने को मिला था। श्रद्धांजलि सभा मे विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डॉ हेमंत कुमार सिंह, के पी सिंह, पी एन पांडे, प्रेम प्रकाश सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, स्वतंत्र उपाध्याय, संतोष तिवारी, अर्चना श्रीवास्तव, रेणु सिंह, और संध्या सिंह जी भी मौजूद रहीं।
Previous articleजौनपुर : अराजकतत्वो ने फूंका गुमटी के ऊपर रखा छप्पर
Next articleजौनपुर : आमने-सामने से आ रही ट्रकों की टक्कर में दोनों चालक गम्भीर रूप से घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?