जौनपुर : अराजकतत्वो ने फूंका गुमटी के ऊपर रखा छप्पर
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत नगवां गांव के शाहगंज वाया प्रयागराज राज मार्ग पर गुमटी में संचालित दुकान के ऊपर रखा छप्पर अराजकतत्वों ने आग के हवाले कर दिया। मौके पर जुटे ग्रामीण अथक परिश्रम कर गुमटी को जलने से बचा लिया। लेकिन तब तक छप्पर व उसके नीचे रखा हजारों का सामान राख हो गया।



















