जौनपुर : पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर जताया सुरक्षा का भरोसा
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
स्थानीय क्षेत्र में एसडीएम बदलापुर, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में सीआरपी0एफ बटालियन फोर्स एवं पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर क्षेत्रीय जनों को सुरक्षा का भरोसा जताया।क्षेत्र के कटरा चौराहा, सुभाष चौक, यूनियन बैंक चौराहा, विरसादपुर, दिलशादपुर व पुरानी बाजार सहित अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया।

















