जौनपुर : महिला मोर्चा ने किया लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत किया जनसम्पर्क

जौनपुर : महिला मोर्चा ने किया लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत किया जनसम्पर्क

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा उषा मौर्या के नेतृत्व में जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरदीपुर, डेरायूसुफ के बूथों पर पहुंच लाभार्थियों के घर-घर मुलाकात कर उनके आवास पर स्टिकर लगाकर पत्रक देकर सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए आशीर्वाद एवं वोट मांगा।बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही हैं जिसके लिए पुनः पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की योगी सरकार बनने जा रही है।

प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा ने लाभार्थियों को बताया कि मोदी व योगी सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ सभी धर्मों व वर्गो के लोगों को मिला है, पहली बार किसी सरकार ने आम नागरिकों के हित के लिए कार्य किया है। प्रदेश मे महिला मोर्चा द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लोगों से कहा कि जिनके पास रहने के लिए छत नहीं था उन्हें भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के रुप में उपहार में पक्का मकान दिया, हजारों परिवार को उज्वला योजना, शौचालय निर्माण सहित लोगों को अनेक लाभ मिला।
Previous articleजौनपुर : पेड़ से फंदे के सहारे झूलता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
Next articleजौनपुर : पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर जताया सुरक्षा का भरोसा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?