जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश घायल, 8 माह से था फरार

जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश घायल, 8 माह से था फरार

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                क्षेत्र में फोरलेन बाईपास के पास गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार हुआ। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्त में आया बदमाश की पहचान बदलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई।उसके खिलाफ सिंगरामऊ, बदलापुर और महाराजगंज थाने में छह से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वह विगत 8 माह से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सिपाहियों के साथ गुरुवार रात लेदुका क्षेत्र में निकले थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी बाइक से बदलापुर के रास्ते घनश्यामपुर की तरफ जा रहा है।

बदमाश की सूचना थानाध्यक्ष महराजगंज को देते हुए वो और उनकी टीम बटाऊबीर की तरफ से आगे बढ़ ही रहे थे कि करीब 12:40 बजे फोरलेन बाईपास पुल के नीचे एक बाइक सवार आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और सर्विस रोड से भागने लगा। इसी बीच थानाध्यक्ष महाराजगंज संतोष शुक्ला भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार बदमाश राजकुमार के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। मौके से एक अदद बाइक, एक तमंचा 32 बोर, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Previous articleआजमगढ़ : पांच घंटे मशक्कत के बाद पुलिस ने लिया शव को कब्जे में
Next articleजौनपुर : अटाला मस्जिद के बाहरी हिस्से में बनी 65 दुकानें हटेंगी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?