जौनपुर : पुलिस व व्यापरियों की संगोष्ठी सभा आयोजित

जौनपुर : पुलिस व व्यापरियों की संगोष्ठी सभा आयोजित

# सुरक्षा के प्रति पुलिस द्वारा व्यापारियों को दिया गया आश्वासन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार की पूर्वाह्न अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न व्यापार मंडल, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की एक गोष्ठी आयोजित की गयी।गोष्ठी के दौरान व्यापारी बंधु की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और उनकी सुरक्षा से संबंधित समस्त पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने एवं सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी।

साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियो को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्ड/चौकीदार रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश के परिवहन करने से पूर्व पुलिस को सूचित करने आदि के संबंध में अवगत कराया  गया। यातायात के सुचारू रूप से संचालन एवं जाम की समस्या के निराकरण हेतु समस्त व्यापारियों से सड़क पर अतिक्रमण न करके अपने-अपने प्रतिष्ठान के अंदर ही व्यापार करने हेतु भी निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान व्यापारीगण द्वारा बताये गये अन्य बिन्दुओ को संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया गया।
Previous articleनिर्माणाधीन डिस्कवरी लैब का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी
Next articleकृषि वैज्ञानिक पद पर हुआ डॉ हिमांशु का चयन, बधाई देने वालों का लगा तांता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?