जौनपुर : पूर्व कुलपति पीसी पतांजलि को पत्नी शोक, पीयू में हुई‌ शोकसभा

जौनपुर : पूर्व कुलपति पीसी पातंजलि को पत्नी शोक, पीयू में हुई‌ शोकसभा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पीसी पातंजलि के पत्नी का निधन 27 जनवरी को हो गया था। इस सूचना से पूरा विश्वविद्यालय परिवार मर्माहत है। कुलपति ने व्यक्तिगत रूप से दूरभाष से शोक संवेदना प्रकट किया था।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के संकाय भवन में सोमवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफ़ेसर मौर्य ने कहा कि पूर्व कुलपति प्रो.पीसी पातंजलि जी की पत्नी श्रीमती सीता पातंजलि के निधन से विश्वविद्यालय परिवार को गहरा आघात लगा है, ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान दें। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर शिक्षकों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा में प्रो मानस पांडेय, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो. राम नारायण, डॉ मनोज मिश्र, डॉ राजकुमार, डॉ मनीष गुप्त, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ मुराद अली, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, अनु त्यागी, डॉ वनिता सिंह, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ. सुशील कुमार, विजय मौर्य, डॉ. विवेक पांडेय, डॉ. सुधीर उपाध्याय,सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : निडर होकर मतदान करने के लिए किया फ्लैग मार्च
Next articleजौनपुर : बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?