जौनपुर : निडर होकर मतदान करने के लिए किया फ्लैग मार्च
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
विधान सभा का चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। रविवार की देर शाम तक खुटहन क्षेत्र के विभिन्न बाजारों मे पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानो के द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैगमार्च निकाला गया। लाउड हेरर के माध्यम से लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील के साथ साथ शांति व्यवस्था में खलल डालने की नीयत वाले तत्वो को चेतावनी भी दी गयी।



















