जौनपुर : पौधे लगाने के साथ संरक्षण पर भी ध्यान दें- वित्त अधिकारी
# विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रोपे गए 51 पौधे
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर रोवर्स रेंजर्स, मिशन शक्ति, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा छात्रावास मार्ग पर 51 पौधे लगाकर की गई। रोवर्स रेंजर्स ने नीम, पीपल, कामिनी, बरगद आदि के पौधे लगाए। साथ में रोवर्स रेंजर्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों द्वारा 151 पौधों का संरक्षण भी किया गया।


















