जौनपुर : बयालसी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलालपुर में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अलग-अलग विभागों द्वारा किया गया।भूगोल विभाग ने संगोष्ठी आयोजित कर छात्रों को प्रकृति पर्यावरण एवं पृथ्वी के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। विश्व पर्यावरण दिवस पृथ्वी एक के संदर्भ में मनाया जा रहा है।


















