जौनपुर : प्रधानाध्यापक समेत अन्य दो शिक्षकों का वेतन रोकने की हुई संस्तुति
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
इंदिरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढ़ूपुर के प्रधानाध्यापक समेत अन्य दो शिक्षकों के वेतन को अवरुद्ध करने की संस्तुति खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई है। छह जुलाई को इंदिरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ताला न खुलने एवं प्रधानाध्यापक के लेटलतीफी को लेकर छात्राओं द्वारा नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया गया था। जिसे संज्ञान में लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य के आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोहित यादव व शिक्षक हेमन्त कुमार सिंह के लगातार अनुपस्थित रहने और शिक्षक भोलाराम द्वारा समय से न पहुंचने का मामला सामने आया।


















