जौनपुर : सूचना नहीं देने पर डीआईओएस पर 25 हजार का अर्थ दंड
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
ढाई वर्ष पूर्व मांगी गई सूचना नहीं देने पर सूचना आयोग ने तत्कालीन डीआईओएस पर 25 हजार का अर्थ दंड लगाया है। नेशनल इंटर कालेज पट्टी नरेंद्रपुर के सहायक लिपिक एवं थाना क्षेत्र के मछलीगांव निवासी शक्ति पांडेय ने 26 सितम्बर 2019 को जिला विद्यालय निरीक्षक से चार बिंदुओं पर सूचना मांगी थी।


















