जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय के समीप गिरा पेड़, बाल-बाल बचे बच्चे
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
ग्राम पंचायत सराय देवा के प्राथमिक विद्यालय के जाने वाले रास्ते पर सुबह पौने नौ बजे एक विशालकाय आम का पेड़ गिर गया। गनीमत रहा कि स्कूल जाने वाले बच्चे इसकी चपेट मे नहीं आये, नहीं तो बड़ा हादसा से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल स्कूल जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।




















