जौनपुर : फरीदुल हक कॉलेज में हुआ मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस का भव्य स्वागत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाई गई मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन सोमवार को सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज पहुंची। यहां इस वैन का जोरदार स्वागत किया गया।

जानकारी के मुताबिक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन चलाई गई है। जो आस पास के बाजारों और गांव गांव में जाकर मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगी। राष्ट्रीय योजना सेवा (एनएसएस) के तहत चलाई गई यह वैन सोमवार को सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज पहुंची। यहां एनएसएस के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने वैन का जोरदार स्वागत किया।

















