जेसीआई शाहगंज सिटी के जेसी सप्ताह चेयरमैन विकास अग्रहरि ने बताया कि बारादरी स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में करीब 150 बच्चों को फल के रूप में केला और सेब वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को फलों का सेवन करने से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। स्वस्थ शरीर के लिए फास्ट फूड की बजाय फलों का ज्यादा सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रदीप जायसवाल और प्राध्यापक मोहम्मद अजीम ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक देवी प्रसाद चौरसिया ने किया।
