जौनपुर : बिजली चेकिंग के दौरान विद्युतकर्मी को पीटा, तीन भाइयों पर केस दर्ज
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर के इराकियाना मोहल्ले में विद्युत चेकिंग के दौरान तीन भाइयों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने ही मीटर रीडर को पीटकर घायल कर दिया। मनबढ़ युवकों ने अधिकारियों को भी धमकी दी। पीड़ित मीटर रीडर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विभाग के उप खण्ड अधिकारी रौशन जमीर, अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह, सुपरवाइजर एजाज अहमद, मीटर रीडर मो. तालिब आदि टीम के साथ इराकियाना मोहल्ले में बिजली चेकिंग करने पहुंचे थे। पेट्रोल पंप के समीप मकान में मीटर की रीडिंग लेने के लिए पहुंचे जहां मीटर दिखाने से मना कर दिया गया। मीटर रीडर मो. तालिब ने मीटर देखने का प्रयास किया तो इफ्तिखार अहमद, सरताज अहमद, नौशाद अहमद पुत्रगण माजिद अली ने अधिकारियों के सामने ही मीटर रीडर की जमकर पिटाई कर दी। मनबढ़ युवकों ने अधिकारियों को भी बुरा-भला कहते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली।



















