जौनपुर : बाइक रैली निकालकर किया मतदान के लिए प्रेरित
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
आदर्श प्राथमिक विद्यालय परिसर से बुधवार को बाइक रैली निकाली गई। उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में शिक्षक बाइक पर मतदाता जागरूकता स्टीकर लगाए मतदान करने के नारे लगाते निकले। रैली तहसील रोड, सुरिस मोड़, पखनपुर, ताखा, चिरैयामोड़, भादी, जेसीज चौराहा, आजमगढ़ बाईपास होते हुए नई आबादी स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पहुंची।



















