जौनपुर : बीडीओ मुफ्तीगंज ने किया औचक निरीक्षण, मची रही अफरा-तफरी

जौनपुर : बीडीओ मुफ्तीगंज ने किया औचक निरीक्षण, मची रही अफरा-तफरी

मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                शनिवार को अपने मातहतों साथ बीडीओ मुफ्तीगंज रामकृपाल द्विवेदी ने ग्राम पंचायत मुरारा में निर्मित खेल मैदान का निरीक्षण किया। जिसे मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण करने हेतु तीन दिन का समय ग्राम प्रधान राम सम्हार एवं सचिव को दिया।

वहीं अटल मनरेगा पार्क मूर्तजाबाद का भी निरीक्षण किया। वहां साफ सफाई के लिए ग्राम प्रधान पति संजय यादव को निर्देशित किया। पुनः मूर्तजाबाद में साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र पर धमके जहाँ पर लालचन्द राय व ग्राम कृषक अरविंद यादव भी उपस्थित रहे। क्रय केन्द्र पर बैनर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमीमापक यंत्र, स्टीचिंग मशीन के साथ साथ कृषकों के बैठने वास्ते छाया व पेयजल की व्यवस्था मिली। शिकायत पुस्तिका एंव सुझाव रजिस्टर भी उपलब्ध रहा जो सचिव सपना राय द्वारा दिखाया गया। तत्पश्चात पंचायत सचिवालय आहन एवं देवकली का निरीक्षण किया। सचिवालय में पंचायत सहायक संध्या सरोज एवं सीमा द्विवेदी उपस्थित मिली।
Previous articleजौनपुर : गैर इरादतन हत्या के चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : नेवढ़िया शीतला धाम पर जमकर बहा आस्था का सैलाब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?