जौनपुर : गैर इरादतन हत्या के चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
# परिजन शव लेकर शुक्रवार की देर शाम कोतवाली पहुंच किया था हंगामा
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
बहन के ससुराल वालों की पिटाई से घायल हुए भाई की अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर मौत हो गई। बहन के मायके वालों ने शव लेकर देर रात को केराकत कोतवाली में जमकर हंगामा किया। वे आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। कोतवाली पुलिस द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मामला शांत हो गया।

















