जौनपुर : भगवान श्रीकृष्ण जी की मूर्ति का किया गया विसर्जन

जौनपुर : भगवान श्रीकृष्ण जी की मूर्ति का किया गया विसर्जन

# डीजे की धुन पर नाचते गाते भक्तों ने मूर्ति का कराया भ्रमण

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
              स्थानीय पुरानी बाज़ार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के बाद रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भक्तगणों ने श्रीकृष्ण जी की मूर्ति का सई नदी में विसर्जन किया। इस दौरान लगभग सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चें आदि कृष्णभक्त उपस्थित होकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते जयकारे लगाते हुए श्रीकृष्ण जी की मूर्ति को पुरानी बाजार से होकर कटरा चौराहा, सुभाष चौक से यूनियन बैंक के रास्ते गंतव्य को रवाना हुए।

वहीं शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था जिसमें क्षेत्र के काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किये। मूर्ति विसर्जन यात्रा के मौके पर उमेश मोदनवाल उर्फ पिन्टू, संदीप पत्रकार, शुभम सोनी, अन्नू सोनी, राजू ऊमर वैश्य, दीनू, हर्ष, सुरेश जायसवाल, सचिन, लाली, कल्लू, साजन, अरविंद, ओम प्रकाश, पवन मोदनवाल, लड्डू गुप्ता, मनोज गुप्ता समेत तमाम लोग थिरके।
Previous articleवन रक्षक परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते एक महिला समेत तीन छात्र गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में आयोजित हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?