जौनपुर : ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में आयोजित हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
कस्बा स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में रविवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा, कृष्ण और विष्णु भगवान का वेश धारण किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उज्ज्वल गुप्ता ने बाजी मारी।

निदेशक दिवाकर मिश्रा ने बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर रेलवे के कोटा जोन के वरिष्ठ खंड इंजीनियर अनिल कुमार शुक्ला रहे। उन्होंने संस्थान में पूर्व में हुए कार्यक्रम फादर्स डे और सावन महोत्सव में सहभाग करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। फादर्स डे के लिए लावण्या अग्रहरि, रेयांश, ध्रुव और श्रेयांश अग्रहरि ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सावन महोत्सव के लिए ओजस दुबे, आद्विक, वान्या, लावण्या, अमायरा और वेदिका को पुरस्कृत किया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता उज्ज्वल को विजेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


















